अजब गजबअपराधचुरूताजा खबर

चूरू में पत्नी पर अवैध सम्बन्धों का शक करना एक पति को पड़ा महंगा

जिला मुख्यालय पर पत्नी पर अवैध सम्बन्धों का शक करना एक पति को इतना महंगा पड़ा कि पत्नी ने अपने पति को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पत्नी की पिटाई से घायल पति मोहनराम आज करवा चौथ के दिन राजकीय भरतीया अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल पति के पर्चा ब्यान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला शहर के वार्ड संख्या 15 का है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध है जिसका उलाहना देने पर पत्नी ने आज उसी की लाठियों से पिटाई कर दी। घायल मोहनराम ने बताया कि 3 साल पहले वह विदेश कमाने गया था, जिसके बाद से ही उसकी पत्नी का चाल चलन खराब रहने लगा, गृह क्लेश के चलते उसने ओम कॉलोनी से मकान बेचकर वार्ड संख्या 15 में मकान बना लिया लेकिन पत्नी पर उसका शक गहरा होता चला गया। आज दिन में अचानक वह अपने घर पहुंचा तो घर के आगे ताला लगा हुआ था। पति का आरोप है कि उसे खोजते हुए आस-पास के घरों में पहुंचा जहां उसने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया जहां पत्नी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, थोड़ी देर में उसका बेटा भी वहां पहुंच गया और उसने भी अपनी मॉ के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया जिसके बाद घायल हालत में वह खुद ही टेक्सी में बैठकर राजकीय भरतीया अस्पताल पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button