ताजा खबरसीकर

सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर अधिकारी भर्ती कैम्प 19 जनवरी से

सीकर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद् नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सीकर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2024 से किया जाएगा।

  वरिष्ठ भर्ती अधिकारी विजय मीणा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 19 जनवरी 2024 को रामचन्द्र नेवटिया राउमावि फतेहपुर, 20 जनवरी 2024 को जोधराज राउमावि लक्ष्मणगढ़, 22 जनवरी 2024 को राउमावि काछवा, 23 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी राउमावि धोद, 24 जनवरी 2024 को राउमावि पिपराली, 25 जनवरी 2024 को राउमावि दांता, 27 जनवरी 2024 को राउमावि खण्डेला, 29 जनवरी 2024 को राउमावि पलसाना में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
     

इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष लम्बाई 168 सेन्टीमीटर एवं सुपरवाईजर 12वीं पास, आयु, आयु 21 से 37 वर्ष लम्बाई 168 सेन्टीमीटर होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी इन तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। विजय मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 14 हजार से 18 हजार मासिक वेतन, सुपरवाईजर को 16 हजार से 20 हजार रूपये मासिक वेतन पर भारत सरकार, राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, चित्तौडगढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चांद बावडी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होण्डा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिकारी जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाईल नम्बर 6377256528 व 8079029369 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button