चुरूताजा खबर

चूरू लोकसभा क्षेत्र में हुआ 63.60 प्रतिशत मतदान

चूरू, लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान चूरू लोकसभा क्षेत्र में 63.60 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने बताया कि चूरू लोकसभा क्षेत्र के कुल 22 लाख 13 हजार 187 मतदाताओं में से 14 लाख 7 हजार 716 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि चूरू लोकसभा क्षेत्र के नोहर विधानसभा क्षेत्र में 283511 में से 194323 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.54 प्रतिशत, भादरा विधानसभा क्षेत्र में 276745 में से 184525 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 66.68 प्रतिशत, सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 249913 में से 163815 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 65.55 प्रतिशत, तारानगर विधानसभा क्षेत्र में 263552 में से 181130 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.73 प्रतिशत, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 307876 में से 178825 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 58.08 प्रतिशत, चूरू विधानसभा क्षेत्र में 257783 में से 167089 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 64.82 प्रतिशत, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 280147 में से 165945 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 59.23 प्रतिशत तथा सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 293660 में से 172064 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

सत्यानी ने बताया कि नोहर विधानसभा में 104756 पुरुष, 89565 महिला तथा दो थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले। इसी प्रकार भादरा विधानसभा क्षेत्र में 97057 पुरुष, 87465 महिला, तीन थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले। सादुलपुर में 83589 पुरुष, 80225 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने वोट डाला। तारानगर में 94217 पुरुष, 86912 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सरदारशहर में 97139 पुरुष, 81684 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले। चूरू विधानसभा क्षेत्र में 85168 पुरुष, 81921 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। रतनगढ़ में 83763 पुरुष, 82181 महिला व 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने वोट डाला। सुजानगढ़ में 88480 पुरुष, 83583 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने मतदान किया।

Related Articles

Back to top button