चुरूताजा खबर

स्वर्ण आरक्षण में सरलता करने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

राजस्थानी फल मतीरा भेंट कर

सरदारशहर,ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं विधायक भंवरलाल शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर स्वर्ण आरक्षण में सरकार द्वारा सरलता करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए उनको राजस्थानी फल मतीरा भेंट कर आभार जताया। विधायक शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को मतीरा भेंट करने पर आसपास में खड़े अनेक लोगों द्वारा अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। विधायक शर्मा ने बताया स्वर्ण आरक्षण में अड़चनें होने के कारण लोग काफी परेशान थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वर्ण जाति आरक्षण में आमजन को ध्यान रखते हुए सरलता को कम कर स्वर्ण आरक्षण को सरल बनाने पर सभी स्वर्णो द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। सरकार आमजन के लिए तत्परता से कार्य करने में सक्षम है। इसको लेकर सरकार द्वारा किए गए जनता से वादों पर खरा उतरेगी। विधायक शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वर्ण आरक्षण में सरलता बनाने पर कोटि-कोटि आभार जताया। इस अवसर पर विधायक शर्मा के साथ लगभग दो सौ बा्रहम्ण बन्धूओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button