झुंझुनूताजा खबर

झुंझुनूं मे जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना व प्रदर्शन

आज शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाये जाने के विरोध में धरना, प्रदर्शन किया व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने पर कांग्रेस के कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये। जिसमें नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा द्वारा भारतीय संविधान की हत्या की जा रही है, सर्वोच्च न्यायलय ने जिस तरह आदेश दिये है उससे कांग्रेस की जीत हुई है। इस सरकार में बेरोजगार सडक़ पर खड़ा है, गरीब आदमी मारा जा रहा है देश में एक तरह से इमरजेंसी सी लगी हुई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश को न मानकर भाजपा सरकार ने मतदाता के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं विधायक बिजेन्द्र ओला ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों के दबाव में कर्नाटक राज्यपाल ने बहुमत न होने पर भी भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया वहीं कांग्रेस व सहयोगी दल जेडीएस के पास पुर्ण बहुमत होने पर भी न बुलाना इस बात का सबुत है। हमें पूर्ण विश्वास है फ्लोवर टेस्ट में बीजेपी नाकाम रहेगी। वहीं धरने को जिप सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, एमडी चोपदार, मण्डावा की पूर्व विधायक रीटा चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। वहीं धरने के दौरान अनेक कांगे्रस कार्यकत्र्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button