ताजा खबरराजनीतिसीकर

अजीतगढ़ दिवराला भाजपा मंडल की बैठक हुई आयोजित

एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] कस्बे के समीपवर्ती ग्राम आसपुरा में भाजपा अजीतगढ दीवराला मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्र मे आज एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर बूथ स्तर पर समर्पण निधि अभियान व कमल संकल्प एप्प मे बूथ टीम का अपलोड किया गया। मंडल अध्यक्ष बोहरा बुनकर ने बताया कि जिला कार्यसमिति सदस्य व प्रवासी कार्यकर्ता दिलीप शर्मा के सानिध्य मे आज दीवराला, आसपुरा, सिहोड़ी,त्रिलोकपुरा , गिदावाला, ढाबावाली ,गोमावाली मे बूथ टीम से संगठन व समर्पण निधि पर चर्चा की। शर्मा ने कहा कि बूथ लेवल के कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी व आसपुरा शक्ति केन्द्र संयोजक प्रेमलता शर्मा , त्रिलोकपुरा शक्ति केन्द्र हनुमान प्रसाद सामोता, मंडल उपाध्यायक्ष बनवारीलाल कुमावत, नीरज आसपुरा, महादेव देवन्दा,जगदीश जाट, कुंजबिहारी शर्मा , छितरमल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button