झुंझुनूताजा खबरशख्सियत

रसूलपुर में सुबेदार भागीरथसिंह फागना की मूर्ती का अनावरण

रसूलपुर में सुबेदार भागीरथसिंह फागना की मूर्ती का अनावरण करते अतिथि।

खेतड़ी नगर[हर्ष स्वामी ] रसूलपुर में पूर्व सैनिक सूबेदार भागीरथ सिंह फागना की मूर्ति का मंगलवार को अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष डा.जितेंद्र सिंह थे। अध्यक्षता कैप्टन पाबूदान सिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रथम गोकुलचन्द सैनी, द्वितीय अध्यक्ष ग्यारसीलाल गुर्जर, एसबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा, बीरबल गुर्जर, मनीराम चिरानी, लोटूराम तंवर मौजूद थे। डा. सिंह ने कहा कि शेखावाटी धरा वीरों की भूमि है, उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले ने सबसे ज्यादा सैनिक दिए है। सैनिक देश की सीमाओ पर रात-दिन हमारी रक्षा करते है जिसके चलते ही हम चैन की नींद सौ रहे है। डा. सिंह ने सूबेदार भागीरथ सिंह फागना का जिक्र करते हुए हा कि फागना ने 1962,1965 व 1971 की लड़ाई में भी भाग लिया तथा 1971 की लड़ाई में दुश्मनो से लोहा लेते हुए घायल हुए, लेकिन जंग के मैदान में डटे रहे। उन्होंने सेवानिवृति के बाद भी उनसेवा की भावना थी जिसके चलते समाज सेवा में अपना जीवन लगा दिया। कार्यक्रम संयोजक हरीसिंह फागना ने आंगतुकों का आभार प्रकट किया। संचालन बनवारीलाल फागना ने किया। इस अवसर पर गणपतराम फागना, उम्मेदसिंह बुरका, बनवारीलाल फागना, हेमराज खटाना, महेन्द्र तिरोड़ी, फूलचन्द गराटी, नरेश धाबाई, देवी प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह, प्रकाश सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button