चुरूताजा खबरराजनीति

राज्य सरकार के मंत्री खर्रा का रतनगढ़ आगमन पर स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राज्य सरकार में नव मनोनीत मंत्री झाबर सिंह खर्रा का जयपुर से श्रीकरणपुर जाते समय अल्प प्रवास पर रतनगढ़ के एक निजी होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने स्वागत एवम अभिनन्दन किया | मंत्री खर्रा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद के उदघोष लगाकर गर्मजोशी से अभिनन्दन किया | कार्यकर्ताओं ने मंत्री खर्रा का पार्टी दुपट्टा एवम पुष्पहार पहनाकर स्वागत भी किया | इस दौरान मंत्री खर्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में डबल ईंजन की सरकार बन गई है | अब कांग्रेस राज के कुशासन से राज्य को पूर्णतया मुक्ति मिलेगी | उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस के तैयार होना है | और 400 से अधिक सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनानी है | इस अवसर पर रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप सैनी,स्वरूप सिंह सेहला,शम्भू दयाल लाटा,महेश सैनी,राजेन्द्र चाँदगोठिया,किसन सैनी,ओम महर्षि,नरेन्द्र जांगिड़,खजान सिंह,शिवम् सैनी,नागेश महर्षि,बाबूलाल सैनी,धनराज इन्दौरिया,अरुण पंचलगिया,मनीष महर्षि,दिनेश लाहोटी,हेमन्त शर्मा,देवकीनन्दन शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button