झुंझुनूताजा खबर

चीते के बुजुर्ग पर हमले की घटना से फैली दहशत

गुढ़ागौड़जी के नजदीक चानाथ गांव की है घटना

झुंझुनू, गुढ़ागौड़जी, [संदीप चौधरी ] आज सुबह गुढ़ागौड़जी के नजदीक चानाथ गांव में एक चीते द्वारा बुजुर्ग पर हमला करने का समाचार मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चानाथ निवासी सोलाराम गुर्जर खेत में पशुओं के लिए चारा काटने एवं रखवाली करने गया था। इसी दरमियान सोलाराम पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह चीता था। हमले के बाद बुजुर्ग को गुढ़ागौड़जी के सीएचसी में लाया गया जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही हम आपको बता दें कि कल नवलगढ़ के मानक राम की ढाणी में भी एक लड़के को बघेरे के द्वारा घायल करने के समाचार मिला था। प्राप्त समाचार के अनुसार कल बंटी पुत्र रामवतार सैनी पर बघेरे ने हमला कर दिया उसके बाद में ग्रामीणों के अनुसार बघेरा सरसों के खेत में चला गया। वहीं आज चानाथ गांव की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जो जानवर का हुलिया बयान किया गया उससे किसी बड़े जंगली जानवर का यह काम लग रहा है। जो विवरण दिया जा रहा है उसके अनुसार वह चीता हो सकता है। आपको बता दें कि चीता तेंदुए की तुलना में आकार में छोटा होता है। तेंदुआ तेज दहाड़ता है लेकिन चीता दहाड़ता नहीं है। इसके अलावा इसके शरीर के ऊपर छोटे छोटे काले धब्बे भी पाए जाते हैं। बहरहाल हम चीता या तेंदुआ होने की इस घटना में पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन आज बुजुर्ग के इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी कहना है कि किसी बड़े जंगली जानवर ने इस बुजुर्ग को घायल किया है। अब यह चीता है या तेंदुआ या फिर अन्य कोई जानवर है यह जाँच का विषय है। लेकिन इन घटनाओ से क्षेत्र के लोगो में दहशत जरूर फ़ैल गई है।

Related Articles

Back to top button