चुरूताजा खबर

सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करता है आपका प्यार व आशीर्वाद – महर्षि

महर्षि के जन्म दिवस का कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का जन्म दिवस का कार्यक्रम समारोहपूर्वक आयोजित किया | कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि का साफा,दुपट्टा एवम गुलदस्ता भेंट करके अपने प्रिय नेता को जन्म दिवस की शुभकामनायें दी | समारोह को सम्बोधित करते हुए महर्षि ने कहा कि आपका प्यार एवम आशीर्वाद मेरी असली पूंजी है | जो मुझे सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है | और यहीं उर्जा मुझे क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए दिन रात प्रेरित करती है | महर्षि ने कहा कि चुनाव का परिणाम जो भी रहा हो, आपकी सेवा के लिए आपका यह सेवक हमेशा आपके मध्य रहेगा | और सेवा कार्यों की गति कभी कम नही होगी | महर्षि ने विभिन्न विभागों के अधिकारीयों को सावचेत करते हुए कहा कि जन सरोकार से जुड़े कार्यों को अवरुद्ध करने की प्रवृति को बदलना होगा | जनता से जुड़ा हुआ कोई भी कार्य किसी भी स्थिति में रुकना नही चाहिए | महर्षि ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्रवासियों का जन्म दिवस समारोह को अभूतपूर्व बनाने के लिए आभार प्रकट किया है | वहीँ महर्षि के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्थानीय पिंजरा पौल गौशाला में भाजपा महिला मोर्चा की और से गौ वंशों को गुड एवम लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया | इसके अलावा चुरू जिले के सरदारशहर,चुरू,तारानगर,राजगढ़,नौहर,भादरा,सुजानगढ़,बिदासर,सहवा,बुच्चावास एवम शोभासर में महर्षि के जन्मदिवस पर गौ वंशो को गुड,हरा चारा एवम लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया है | इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button