ताजा खबरसीकर

स्वच्छता अभियान के तहत, घर घर किया कचरा पात्र वितरण

शहर को साफ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए

फतेहपुर,(बाबूलाल सैनी) आज शुक्रवार को नगरपालिका मंडल फतेहपुर शेखावाटी द्वारा फतेहपुर शहर को साफ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए। नगर पालिका मंडल द्वारा घर-घर कचरा पात्र वितरण करने के अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 22 से की गई। जिसके तहत नगर पालिका अधिकारियों तथा पार्षदों द्वारा सभी घरों में सूखा, एवं गीला कचरा को इकट्ठा करने के लिए दो अलग, अलग कचरा पात्र वितरण किए गए। साथ ही कचरा ना फैलाने स्वच्छता बनाए रखने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ,शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद महला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, रोहित चोटिया नगरपालिका एईएन, रियाज पार्षद, साजिद बेहलीम, मुजसिम गोरी, कैलाश सोनी, नंदलाल चावला, गोकुल सैनी, संजय सैनी सहित, अन्य पालिका के अधिकारी पार्षद गण तथा वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button