झुंझुनूताजा खबर

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर जिलेभर में आयोजित हुए कार्यक्रम

स्व मदन लाल सैनी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व मदन लाल सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी द्वारा जिले भर में रक्तदान सहित कई सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं के श्री देवकरण दास झाबरमल टीबडेवाल अस्पताल में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ – साथ श्रद्धांजलि सभा भी रखी गई तथा इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे सादगी की मिसाल थे जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई तथा वे राजस्थान भाजपा के शीर्ष पद तक पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार, जिला उप प्रमुख बनवारी लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छावसरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, विशम्बर पूनिया, एडवोकेट सुभाष शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, इंजि.प्यारे लाल ढूकिया,सुधा पंवार, राकेश शर्मा बगड़, अरुणा सिहाग, मंजू चौहान, कुसम राणासरिया, ममता शर्मा, गौ रक्षा दल के प्रवीण स्वामी, महेन्द्र सोनी, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, संजय मोरवाल, पार्षद बुधराम सैनी,विजय सैनी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, सावित्री सैनी, दलीप सैनी, जे. जे. टी.के अध्यक्ष बी. के. टीबडेवाल, रजिस्ट्रार डॉ मधु गुप्ता, पी आर ओ रामनिवास सोनी व ब्लड बैंक प्रभारी कर्मवीर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं भाजपा के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में स्व सैनी को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button