
भाजपा द्वारा दी ज़रूरतमंदों की लिस्ट पर प्रशासन हुआ सचेत

झुंझुनू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 21 दिन के लगाए गए देशव्यापी लॉक डाउन में के चलते दैनिक दिहाड़ीदार, कामगार, गरीब, मजदूर तबके के लोगों को संकट के समय में भूखा ना सोना पड़े। इसी उद्देश्य के साथ भाजपा कार्यालय झुंझुनू में भाजपा रसोई की शुरुआत जिला भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंड़िया की प्रेरणा से की गई। जिसके तहत लॉक डाउन में जरूरतमंदों को उनके घर तक प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन भाजपा रसोई में निर्मित कर एक हज़ार भोजन पैकेट जरूरतमंदों के घरों तक वितरित किए गए। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के तहत जरूरतमंदों को उनके घरों तक प्रतिदिन शुद्ध, ताजा, सात्विक भोजन जरूरतमंद के घरों तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए समय पर वितरित किया गया। साथ ही भाजपा रसोई को लॉक डाउन के प्रथम चरण में आर्थिक रूप से मदद देने वाले सहयोगी झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, झुंझुनू जिला भाजपा महासचिव राजेंद्र भाम्बू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ढूकिया, संदीप सोनी उर्फ जाखड़, बाबूलाल, महेंद्र कुमार सोनी परिवार, विश्वनाथ, गौरव खेतान परिवार, प्रदीप सरावगी, अनुप सरावगी चूरू, चंद्रकांत बंका, प्रमोद टीबड़ा उर्फ पप्पु, जिला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के आर्थिक सहयोग से अनवरत जारी रखा। जिला भाजपा अध्यक्ष पवन मावंड़िया ने सभी भामाशाहों का लॉक डाउन के चलते भाजपा रसोई को जो सहयोग दिया उसके लिए आभार व्यक्त करते आशा व्यक्त कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरे चरण का लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है उसमें भी भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता इसी प्रकार से अपना सहयोग भाजपा रसोई में आशीर्वाद रूप से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में मदद करते रहेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि पांच दिन पूर्व झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, विधायक सुभाष पूनिया, जिला अध्यक्ष पवन मावंड़िया की अध्यक्षता में भाजपा का एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर से मिलकर मांग की गई थी कि शहरी क्षेत्र में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री सही तरीके से वितरित नहीं हो रही है। उसके लिए सुचारू रूप से नई रणनीति बनाते हुए उसे गति प्रदान करें। जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने कहा था कहा कि आप स्वयं भी जरूरतमंद लोगों की एक सूची बना कर दें।जिससे वार्ड अनुरूप झुंझुनू शहर में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। जिसकी पालना में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर वार्ड का सर्वे करवाकर एक सूची तैयार कर जिला प्रशासन को सुपर्द कर भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ की देखरेख में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग कर रहे हैं।