41 वां स्थापना दिवस

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस आज पार्टी के मंड्रेला रोड़ स्थित जिला कार्यालय में मनाया गया। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रेरणास्रोत डा श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने भा ज पा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वाले नेताओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जिला मंत्री संजय मोरवाल, पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, शौकत अली चौहान, जाकिर चौहान, चंद्रप्रकाश शुक्ला, जयसिंह माठ, विकास शर्मा, जगदीश गौस्वामी, द्वारका प्रसाद सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज भाजपा के41 वे स्थापना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पुनिया, जिला मंत्री संजय मोरवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जाकिर अली चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।