झुंझुनूताजा खबर

भाजपा ने उपखंड अधिकारियों को सौपा ज्ञापन

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में

झुंझुनूं, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिले भर में प्रत्येक उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारियों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारीक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांवडिया ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी एवं बेरोजगार युवाओं को भता देने की बात करके राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी परन्तु सता में आते ही वह अपने किए वादे भूला कर जनता के साथ अन्याय किया है। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार एवं दुराचार की घटनाएं हो रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी, शहर मंडल संयोजक मदन लाल सैनी,गुढा मंडल अध्यक्ष राकेश जाखड़, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत,भा ज पा नेता कुबेर सिंह शेखावत,डा हरिसिंह गोदारा, शीशराम राजोरिया, पवन मिंटावा, प्रदीप टेलर, जतन सैनी, महेश सैनी, एकवोकेट लक्ष्मण सैनी, महेंद्र सैनी, प्रकाश सैनी, कमल सैनी, रामसिंह टींटनवाड़, राकेश सैनी,संदीप सैनी, अशोक शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार झुन्झुनू उपखण्ड अधिकारी को सांसद नरेंद्र कुमार, मुख्य जिला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, रास्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भांबू, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, जिला मंत्री संजय मोरवाल, बगड़ मण्डल अध्यक्ष गोविन्द सिंह, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खीचड़, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, महावीर सिंह ढाका ने ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button