चुरूताजा खबर

दिल्ली प्रचण्ड विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियाँ, फोड़े पटाखे

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय अशोक स्तम्भ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचण्ड विजय पर आतिशबाजी करके एक दूसरे का मुह मीठा करवाकर खुशियाँ मनाई | भाजपा शहर मण्डल के कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद,वन्देमातरम,भारत माता की जय जैसे उदघोष लगाकर वातावरण को भाजपामय बना दिया |इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने कहा कि दिल्ली से आपदा को दूर हटाने व 27 वर्षों बाद भाजपा का सुशासन स्थापित होने पर देश का हर भाजपा कार्यकर्त्ता उत्साहित है | दिल्ली में अब डबल ईंजन की भाजपा सरकार का सुशासन स्थापित होगा | विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा ने कहा कि दिल्ली वालों ने आज चारों तरफ कमल ही कमल खिलाया है | भाजपा की यह प्रचण्ड विजय मोदी की गारंटी पर दिल्ली वालों की मोहर है फ्रांसा ने कहा कि विगत 10 वर्षों से केजरीवाल सरकार कीलूट,झूट,भ्रष्टाचार,शीशमहल,शराब घोटाला,क्लासरूम घोटाला एवम यमुना की सफाई नही कर पाने जैसे मुद्दों से दिल्ली वाले त्रस्त थे | मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों में दिल्ली वालो ने विश्वास व्यक्त किया है इस अवसर पर भाजपा नेता सन्तोष तालनिया,दीनदयाल पारीक,महेश सैनी,निरंजन रुन्थला,हिम्मत सिंह मालासी,ओम महर्षि,बाबूलाल प्रजापत,गिरधारी प्रजापत,हनीफ खत्री,परमेश्वर मेघवाल,किशन लाल घोड़ेला,स्वरुप सिंह,भीमराज प्रजापत,गोपालकृष्ण शर्मा,किसनलाल सैनी,कन्हैयालाल चौमाल,विकास सारस्वत,शम्भूदयाल लाटा,सलीम खान,हनुमान मेघवाल,नरेन्द्र इन्दौरिया,महावीर महर्षि,रामगोपाल चौधरी,राकेश गौड़,सुनील शर्मा,ओमप्रकास प्रजापत,निखिल इन्दौरिया ,सुभाष स्वामी,भंवरलाल टेलर,पवन महर्षि,गिरीश शर्मा,गजेन्द्र शर्मा,राजेश भावनानी,प्रदीप सैनी,गोविन्द खटोड,नागेश महर्षि,विकास शर्मा ,विकास सैनी,विशाल स्वामी,चतुर्भुज प्रजापत,बलवीर स्वामी,सुमित पंवार,धन्नराज सैनी,मनोहर चौमाल,अनवर डायर,रकिब डायर,राजकुमार हरितवाल,योगेश सारस्वत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button