Breaking Liveअपराधचुरूताजा खबरविशेषवीडियो

Video News – पुलिस ने एक दिन में 15 बदमाशों को किया गिरफ्तार

सरदारशहर पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई

पुलिस ने चार टीमें बनाकर अलग अलग स्थानों पर दी दबिश

सरदारशहर,[ जगदीश लाटा ] अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों पर अब पुलिस की पैनी नजर है। क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे लोगों की गतिविधियों की जांच के साथ उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। शनिवार को एक दिन में 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम दिनेश एनएम के सुपरविजन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वांछित अपराधी एवं अन्य असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए यहां विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते अपराधियों में हड़कंप मच गया।

उद्घोषित, मफरूर और ईनामी अपराधियों की तलाश

पुलिस ने दिनभर उद्घोषित, मफरूर और ईनामी अपराधियों की तलाश की। पुलिस की चार टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें वार्ड 20 निवासी रणधीर जाट, वार्ड 24 निवासी खालीद क्यामखानी, अकरम क्यामखानी, वार्ड 32 विकास माली, अजय माली, वार्ड 28 निवासी राकेश जाट, वार्ड 31 निवासी अरबाज क्यामखानी, शहबाज क्यामखानी, राजकुमार प्रजापत, शाहीद क्यामखानी, सिकन्दर क्यामखानी, कमलेश माली, रोहिताश जोगी, इमरान क्यामखानी, वार्ड 23 निवासी भैराराम जाट को गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर उप निरीक्षक गिरधारीसिंह, इन्द्रलाल, एएसआई जयसिंह, हैडकांस्टेबल विजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल नन्दलाल, विनोद कुमार, कृष्णकुमार, अनिल कुमार, करणचन्द सहित पुलिस लाइन से जाप्ता ने एक साथ कार्रवाई कर 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button