अपराधचुरूताजा खबर

स्प्रे कर बेहोश महिला से पहने हुए सोने के आभूषण किए पार

दो अज्ञात युवकों ने

रतनगढ़, शहर में दो अज्ञात युवकों ने स्प्रे कर बेहोश महिला से उसके पहने हुए सोने के आभूषण निकालने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड पांच निवासी सरोजदेवी शर्मा अपने घर से बाजार किसी काम से आई थी, इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ उनको स्प्रे कर उनके पहने हुए सोने का मंगलसूत्र सोने की चार चूडिय़ां व सोने की 5 अंगूठियां निकाल कर ले गए। उक्त जानकारी पीडि़त सरोजदेवी ने देते हुए बताया कि दो अज्ञात युवक उसे राजकीय चिकित्सालय का रास्ता पूछ रहे थे। जिन्होंने महिला को अपने साथ ऑटो में बैठाकर राजकीय चिकित्सालय बताने की बात कही, जिस पर महिला ने उनका पूछा गया पता बताने के लिए उनके साथ ऑटो में सवार होकर चली गई। वहीं करीब 15 से 20 मिनट तक पीडि़ता उनके साथ बैठी रही। इस दौरान उन्होंने पीडि़ता के हाथ से पांच सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र व सोने की 4 चूूडिय़ा निकाल ली। महिला का कहना है कि इस घटना का उसे कुछ देर बाद पता चला, उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी मौके पर पहुंची। रतनगढ़ पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो युवक महिला के साथ बात करते हुए ऑटों में बैठे थे। अज्ञात युवकों ने महिला को स्पे्र कर उसके पहने हुए सोने के आभूषण निकालने व नकली 4 सोने की चूड़ी देने का महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। घटना का मामला अभी तक पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button