झुंझुनूताजा खबरराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – सेना के हेलीकॉप्टर ने झुंझुनू जिले के गांव में की लैंडिंग, सेना के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे मौके पर

सेना के हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

उपराष्ट्रपति की झुंझुनूं यात्रा कार्यक्रम के लिए सुरक्षा का  जायजा लेने दिल्ली से पहुंचे सुरक्षाकर्मी
 
हेलीपैड का लिया जायजा और सुरक्षाकर्मियों ने किया रिहर्सल

झुंझुनू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 सितंबर को अपने पैतृक गांव किठाना आएंगे। उनके दौरे की तैयारियां चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर झुंझुनूं पहुंचा। उनके पैतृक गांव में बने हेलीपैड का जायजा लिया। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने  उप  राष्ट्रपति के रुकने के सभी स्थानों को भी देखा तथा वहां सुरक्षा के सभी मार्गों का रिहर्सल करवाया। गांव में स्कूल के खेल मैदान में हेलीपैड बनाया गया है। उनके गांव किठाना के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जगह-जगह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सेना के जवानों सहित दिल्ली से आए सुरक्षाकर्मियों ने उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड़, जोडिय़ा धाम रोड समेत अन्य जगहों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी किठाना पहुंचे। उन्होंने भी उपराष्ट्रपति की तैयारियों के आगमन का जायजा लिया।इस मौके पर हिरेन्द्र धनखड़, विजयपाल धनखड़, दाताराम धनखड़, बबलू चौधरी, धर्मवीर बुडानिया, महेन्द्र धनखड़, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह राव अनूप धनखड़, बालूराम कुल्हरी, महावीर कुल्हरी, सुरेश, मनोज सिंह, सुरेन्द्र, दयानंद मौजूद थे।

  • ये रहेगा कार्यक्रम उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 सितंबर 2022 को आएंगे
    सुबह 7:35 बजे उप राष्ट्रपति भवन से रवाना,
    सुबह 7:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट,
    सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना
    सुबह 9 बजे झुंझुनूं के किठाना गांव पहुंचेंगे,
    सुबह 9:15 बजे झुंझुनूं के किठाना अपने आवास पर जाएंगे,
    सुबह 9:15 से 11:15 बजे तक का समय गांव के लिए सुरक्षित,
    इस दौरान स्कूल का शिलान्यास और अपने अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे,
    सुबह 11:30 बजे किठाना से सालासर के लिए रवाना हेलीकॉप्टर द्वारा,
    दोपहर 12:30 बजे सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे
    दोपहर 1:15 बजे सालासर से हैलिकॉप्टर द्वारा,
     खाटूश्यामजी के लिए रवाना
    दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खाटू श्याम जी पहुंचेंगे
    करीब 45 मिनट खाटूश्यामजी रहेंगे,
    दोपहर 2:50 बजे खाटूश्यामजी से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर रवाना,
    दोपहर 3:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे हेलीकॉप्टर द्वारा,
    दोपहर 3:45 बजे राजभवन जयपुर जाएंगे, शाम 5 बजे बिरला ऑडिटोरियम पहुंचेंगे
    जहां पर बार काउंसिल की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है, शाम 7 बजे बिरला ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे, वापसी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button