अपराधचुरूताजा खबर

चूरू में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिला मुख्यालय की बादशाह कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और उसके बाद बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चार महीने तक देहशोषण करने के आरोपी साबीर खां को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडिता द्वारा महिला थाने में मामला दर्ज करवाये जाने के तीन घण्टे बाद ही महिला की निशानदेही पर दबिश देते हुए महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को शराब ठेके से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी सबीर खां को कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने करीब नौ महीने पहले बादशाह कॉलोनी में मकान खरीदा था। उस समय उसकी साबीर खां से जान पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। 30 मार्च को वह घर पर अकेली थी। उस समय आरोपी उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने ये बात किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पिछले चार महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button