चुरूताजा खबर

चूरू जिले के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया

चूरू, आज मंगलवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार चूरू जिले के 5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि सुजानगढ़ का 35 वर्षीय दिल्ली से आया युवक जांच में पॉजिटिव आया है। इसी तरह चूरू के वार्ड 30 का 46 वर्षीय व वार्ड 37 का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। दोनों मुम्बई से आये है। इसके अलावा सरदारशहर के रतना गोगामेड़ी के 44 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय महिला कोरोना जांच रिपोर्ट में पाॅजिटिव आई है। दोनों दिल्ली से आये हैं।

Related Articles

Back to top button