Salasar Balaji Temple में रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का परिवार दर्शन के लिए पहुंचा।
मंदिर के मनोज पुजारी ने बताया कि चीफ जस्टिस की पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना
परिवार ने बालाजी महाराज के समक्ष देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान परिवार ने मंदिर में नारियल बांधकर आशीर्वाद लिया।
पुजारी परिवार ने किया स्वागत
सालासर पहुंचने पर रघुवीर पुजारी, यशोदानंदन पुजारी और कुलदीप पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
पुजारी परिवार द्वारा बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मान भी किया गया।
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
चीफ जस्टिस के परिवार के सालासर धाम पहुंचने की सूचना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का माहौल रहा।
सालासर धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।





