Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा, म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार

,

Churu News : करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा, म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार

Churu cyber police arrest accused in mule account fraud case

चूरू जिला पुलिस की साइबर सेल ने “म्यूल हंटर” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है।

पुलिस ने इस मामले में सचिन कुमार पुत्र मोहर सिंह, निवासी सुलखनिया बड़ा (हमीरवास) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।


फर्जी फर्म के नाम पर खुलवाया बैंक खाता

साइबर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया।

जांच में सामने आया कि बंधन बैंक में “शारदा एंटरप्राइजेज” नाम से एक फर्जी फर्म का खाता संचालित किया जा रहा था। इस खाते का प्रोपराइटर आरोपी सचिन कुमार था।

जब पुलिस टीम ने फर्म के दर्ज पते नई सड़क, चूरू पर जांच की, तो वहां कोई व्यवसाय संचालित नहीं मिला।


खाते में करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया कि इस खाते में साइबर फ्रॉड की पहली लेयर के तहत करीब 14 शिकायतों से जुड़े 68 लाख 70 हजार रुपये सीधे जमा हुए थे।

इसके अलावा जुलाई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच खाते में कुल 1 करोड़ 16 लाख 49 हजार 590 रुपये जमा किए गए और लगभग पूरी राशि तुरंत निकाल ली गई।

साइबर सेल के अनुसार यह रकम ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी हो सकती है।


गुरुग्राम जेल से गिरफ्तार किया आरोपी

आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी विश्लेषण और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जिला कारागृह गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।


नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके काम करने के तरीकों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur