Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : संदिग्ध हालात में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

,

Churu News : संदिग्ध हालात में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Police investigating unidentified dead body case in Taranagar Churu

Taranagar थाना क्षेत्र के मिखाला की रोही में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही तारानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


35 वर्षीय व्यक्ति होने की आशंका

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक का रंग सावला और लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच है।

मृतक ने हल्के रंग की जीन्स पहन रखी थी, जिस पर VERSACE का लोगो लगा हुआ था। इसके अलावा लाल और स्लेटी रंग की धारीदार शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर BARBARIK का टैग अंकित था।

पुलिस ने बताया कि मृतक ने हरे रंग की RUPA JON कंपनी की अंडरवियर भी पहन रखी थी।


शव 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण चेहरा स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहा।

शव को ग्रामीणों की मदद से उप जिला अस्पताल तारानगर की मोर्चरी में रखवाया गया है।


पुलिस जुटी पहचान में

तारानगर पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी रिपोर्ट (MPR) की जानकारी मांगी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान दिए गए हुलिये से होती हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।


इलाके में फैली सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur