सुजानगढ़ विधानसभा के उप चुनाव
ADVERTISEMENT

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह राईका को सुजानगढ़ विधानसभा के उप चुनाव के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है। बूथ संख्या 184 से 188 का प्रभारी मनोनीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर विजयश्री के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति के बाद राईका ने बताया कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानगढ़ क्षेत्र में डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क करेंगे।