झुंझुनूताजा खबर

देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की जयंती मनाई

आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

सूरजगढ़, गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा सदस्य, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, संविधान सभा की सदस्य, महान सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी की जयंती मनाई। जयंती के शुभ अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। देश में महिलाओं का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता प्रशस्त करने वाली महान क्रांतिकारी नेता सुचेता कृपलानी के जीवन संघर्ष को याद करते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि मजबूत इच्छाशक्ति और जुझारूपन की मिसाल भारत छोड़ो आंदोलन में सुचेता कृपलानी ने लड़कियों को ड्रिल और लाठी चलाना सिखाया। नोआखली के दंगा पीड़ित इलाकों में गांधीजी के साथ चलते हुए पीड़ित महिलाओं की मदद की। 15 अगस्त, 1947 को संविधान सभा में वन्देमातरम् गाया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ वापस लेने पर मजबूर किया। वे पहले साम्यवाद से प्रभावित हुईं और फिर पूरी तरह गांधीवादी हो गईं। उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की जिंदगी के ये पहलू उन्हें ऐसी महिला की पहचान देते हैं, जिसमें अपनत्व और जुझारूपन कूट-कूट कर भरा था। एक शख्सियत कई रूप- आज इतने गुणों वाले राजनेता शायद ही मिलें। ऐसी महान शख्सियत को हम बार-बार नमन करते हैं। जयंती समारोह में आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राजेंद्र कुमार, चाँदकौर, पिंकी नारनोलिया, रवि कुमार, सुनिल गाँधी, सतीश कुमार, सोनू कुमारी, दिनेश कुमार, अमित कुमार, अंजू गांधी आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button