
भारतीय जनता पार्टी का जनजागरण व सम्पर्क अभियान

चूरू, नगरश्री व पुराने पोस्ट आॅफिस के पास राजगढिया भवन में आयोजित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण भारत में जनजागरण व सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा में। पूर्व शिक्षा मंत्री राज. सरकार डाॅ. वासुदेव देवनानी ने प्रबुद्वगणो से सम्पर्क कर जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए को हटाये जाने कि चर्चा कर कहा कि उक्त धाराओ ने जम्मू कश्मीर के विकास को बाधित किया है, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों व शेख अब्बदुल्ला कि मित्रता के कारण जम्मू कश्मीर के लोगो को 70 वर्षो तक यह दंष झेलना पड़ा जबकि जम्मू कश्मीर ही नही बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का ही अंग है, लेकिन कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारो की गलत नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर को भारत से अलग थलग करने का काम किया था। इस अवसर पर लायन्स कल्ब पूर्व अध्यक्ष बालकिशन राजगढिया, संजय कस्वां, राजीव चाहर, गोविन्द राजगढिया , एलएन इंदौरिया, जिलाध्यक्ष पंकज कमल कोठारी, मोहनलाल शर्मा सीताराम लुगरिया, श्यामसुंदर कौशिक, रैगर बस्ती हुसैन सैय्यद, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र में रामेश्वर धौलपुर, गणेशमल काछवाल, जिला मंत्री दीनदयाल रैगर, सांवरमल बुंदेला, नरसाराम सैनी, जिला महामंत्री दौलत तंवर रैगर, लायंस क्लब के साथ चर्चा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से पूर्व शिक्षा मंत्री राज. सरकार डाॅ. वासुदेव देवनानी का लायन्स कल्ब पूर्व अध्यक्ष बालकिशन राजगढिया व गोविन्द राजगढिया ने स्वागत किया।