अजबपुरा के ग्राम वासियों द्वारा

पलसाना (राकेश कुमावत) सीकर जिले के ग्राम पंचायत अजबपुरा में जिला प्रमुख व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अजबपुरा गांव के पीपल चौक में ग्राम वासियों द्वारा जिला प्रमुख गायत्री कवर, उप जिला प्रमुख तारचंद धायल, पलसाना पंचायत समिति प्रधान सुनीता वर्मा ,पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद कुमावत, जिला परिषद सदस्य जमना देवी का माला व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।