झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

झुन्झुनूं मे स्वयंसेविकाओं ने कच्ची बस्ती में किया सर्वे

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कच्ची बस्ती में जाकर स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश दिया व सर्वे किया तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत किया। स्वयंसेविकाओं ने कच्ची बस्ती में जाकर लोगों को स्वास्थ्य व स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी दी व बताया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूणहत्या जैसी कुरीतियों से हमें बचना चाहिए। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकओं के समाजसेवी भाव की प्रशंसा की व उनके योगदान को सराहनीय बताया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया। फिजिकल टीचर अनिता की देख-रेख में स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया। उन्होनें बताया कि योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि स्वयंसेविकओं का योगदान सुन्दर व स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य पुण्यदायी होता है। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button