झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

संदीप नेहरा को मिला शिक्षा रत्न अवार्ड

सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] नोबल शैक्षणिक समूह के निदेशक संदीप नेहरा को रविवार को शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नेहरा के योगदान के लिये उन्हें यह सम्मान दिया गया है। विदित रहे कि संदीप नेहरा ने खनन अभियंता की नौकरी छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल खोला जहाँ गरीब और अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते हैं। उनके इसी कार्य के लिये विश्विद्यालय समिति ने उनको चुना। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री पासवान के द्वारा उन्हें दिल्ली में शान ए हिन्द अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
सम्मान दिए जाने पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा एवं नवीन चौधरी, कृष्ण कुमार, विजय सिंह, सुमित नरवाल सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button