ताजा खबरसीकर

होली पर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

सीकर, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ अमित यादव ने आदेश जारी कर 6 मार्च को होली का दहन एवं 7 मार्च को धूलण्डी के त्यौहार पर कानून व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। आदेशानुसार जय कौशिक उप खण्ड मजिस्ट्रेट सीकर को सम्पूर्ण उखण्ड क्षेत्र सीकर, मिथलेश कुमार उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोद को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र धोद, दयानंद रूयल उप खण्ड मजिस्ट्रेट फतेहपुर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र फतेहपुर, विकास प्रजापत उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामगढ़ शेखावाटी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रामगढ़ सेठान, राजवीर यादव उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीमकाथाना को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नीमकाथाना, राजेश मीणा उपखण्ड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र लक्ष्मणगढ़, दिलीप सिंह उपखण्ड मजिस्टे्रट श्रीमाधोपुर को उपखण्ड क्षेत्र श्रीमाधोपुर (थाना क्षेत्र रींगस को छोड़कर), सुमन देवी तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीमाधोपुर को सम्पूर्ण थाना क्षेत्र रींगस, बृजेश कुमार उपखण्ड मजिस्ट्रेट खण्डेला को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र खण्डेला, प्रतिभा वर्मा उपखण्ड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को उपखण्ड क्षेत्र दांतारामगढ़ (थाना लोसल क्षेत्र को छोड़कर), विपुल चौधरी तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को सम्पूर्ण थाना क्षेत्र लोसल, महिपाल सिंह नायब तहसीलदार पलसाना को सम्पूर्ण थाना क्षेत्र पलसाना, मुनेश सरवा तहसीलदार पाटन को सम्पूर्ण तहसील पाटन, लाल सिंह राठौर नायब तहसीलदार अजीतगढ़ संपूर्ण उप तहसील क्षेत्र अजीतगढ़ , झुंडाराम कुड़ी नायब तहसीलदार रींगस को सम्पूर्ण क्षेत्र खाटूश्यामजी, नारायणराम देया तहसीलदार नेछवा को सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।

इसी प्रकार सहायक कलक्टर (प्रथम) सीकर जिला सीकर, सहायक कलक्टर (द्वितीय) सीकर जिला सीकर,प पंजीयक सीकर को आरक्षित मजिस्ट्रेट लगाया गया है। नियुक्त सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाये रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के निमित समस्त समुचित प्रबन्ध करते हुए प्रत्येक घटनाक्रम से जिला मजिस्ट्रेट को निरन्तर सूचित रखेंगे। छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लिया जाकर इस पर त्वरित कार्यवाही विधि अनुसार करेंगे। जिन तहसीलदारान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया गया है वे भी उपखण्ड मजिस्ट्रेट के सम्पर्क में रहेंगे तथा उनके निर्देशानुसार ड्यूटी करेंगे।

Related Articles

Back to top button