New Cars launch On 15 November: अगर आप भी नई कार लेने कि सोच रहे है। तो बता दे कि 3 दीन और इंतजार करें क्योंकि भारतीय ऑटो बाजार में 15 नवंबर का दिन खास रहने वाला है। इस दिन कई लग्जरी कारें मार्किट में दस्तक देने वाली है। लिस्ट के अनुसार टाटा, मारुति और फॉक्सवैगन से लेकर बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों के मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। इस मौके पर कुल 5 प्रमुख कार मॉडल बाजार में उतर सकते हैं। चलिए जानते इन नए मॉडल के बजट के साथ सभी डिटेल
- 2025 मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) New Cars launch On 15 November
मारुति की लोकप्रिय कार ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन 15 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल 8.50 लाख रुपये के करीब कीमत में उपलब्ध हो सकता है। ब्रेजा का नया वर्जन और भी आधुनिक डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगा।
2. टाटा हैरियर (Tata Harrier)
टाटा हैरियर एक 5-सीटर SUV है, जिसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। टाटा मोटर्स इस SUV का नया वेरिएंट 15 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। नए वेरिएंट की कीमत 14 लाख रुपये से 25.25 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है।
3. फॉक्सवैगन टेरॉन (Volkswagen Tayron)
फॉक्सवैगन टेरॉन भी 15 नवंबर को मार्केट में उतर सकती है। यह SUV 1984 cc इंजन के साथ पेट्रोल वेरिएंट में आएगी और इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। New Cars launch On 15 November
4. टाटा सफारी (Tata Safari)
टाटा सफारी 6 और 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे भी ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। यह SUV 16.3 kmpl की माइलेज देती है। 15 नवंबर को टाटा मोटर्स सफारी का नया वेरिएंट भी मार्केट में ला सकती है। कीमत अनुमानित रूप से 14.66 लाख रुपये से 25.96 लाख रुपये के बीच होगी। New Cars launch On 15 November
5. मारुति ग्रैंड विटारा (3-row Maruti Grand Vitara)
मारुति ग्रैंड विटारा 3-रो विकल्प के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसमें 1490 cc 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इस SUV की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।