Hindi News / General News / School Holiday Update : हरियाणा में निजी स्कूलों को मिली सख्त चेतावनी, गर्मियों की छुट्टी में समर कैंप व आनलाइन कथाओं का नहीं कर सकेंगे संचालन

,

School Holiday Update : हरियाणा में निजी स्कूलों को मिली सख्त चेतावनी, गर्मियों की छुट्टी में समर कैंप व आनलाइन कथाओं का नहीं कर सकेंगे संचालन

School Holiday Update हरियाणा में निजी स्कूलों को मिली सख्त चेतावनी, गर्मियों की छुट्टी में समर कैंप व आनलाइन कथाओं का नहीं कर सकेंगे संचालन

हरियाणा सरकार की तरफ से हीट वे को देखते हुए प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। छुट्टी की घोषणा के बीच में शिक्षा विभाग की तरफ से सख्ती चेतावनी आई है। हरियाणा सरकार व स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल समर कैंप, यूनिट टेस्ट, सेमिनार, कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी, स्कूल परिसर से ऑनलाइन कथाओं के संचालन के नाम पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को
बुला रहे हैं। डीईओ सुधीर कालड़ा ने इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना, बच्चों व शिक्षकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है।

उन्होंने सभी बीईओ को निगरानी के निर्देश दिए हैं। निर्देश है कि अवकाश अवधि में स्कूल खुला मिले या उपस्थिति पाई गई तो बिना लिखित शिकायत के भी संबंधित प्रबंधन को तुरंत शो-कॉज नोटिस जारी किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का पालन पूरी गंभीरता से कराया जाए। अन्यथा नियमों के तहत कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।

अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत किया है। आपको बता दे कि काफी निजी स्कूलों की तरफ से नए-नए बहाने बनाकर बच्चों को स्कूलों में बुलाया जाता है। उनकी आड़ में पूरा दिन कक्षाएं लगाई जाती है। ऐसे में बच्चों का बीमार होने का डर बना रहता है।

इसके चलते शिक्षा विभाग की तरफ से निजी स्कूलों को सख्त चेतावनी दी गई है। जहां पर बिना शिकायत ही शिक्षा विभाग इन निजी स्कूलों पर कार्रवाई कर सकेगा। ऐसे में गर्मियों में छुट्टियों में बच्चों का पूर्ण छुट्टी करनी होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur