झुंझुनूताजा खबर

कैलाश व्यास लीखवा को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया जायेगा

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में 1 सितंबर को होटल रानी बाग सूरजगढ़ में आयोजित होने वाले गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023, प्रतिभा सम्मान समारोह में श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा के अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश व्यास को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित किया जायेगा। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने गांव लीखवा में जाकर कैलाश व्यास को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित किये जाने की जानकारी देते हुए सूचना पत्र सौंपा। इस दौरान धर्मपाल गाँधी ने श्री कृष्ण गौशाला का अवलोकन किया और कैलाश व्यास द्वारा 15 अगस्त को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीखवा में स्थापित 56 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को भी सलामी दी। कैलाश व्यास लिखवा की अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीखवा के टॉपर बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। कक्षा 10 व 12 में 80% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा‌। इस संबंध में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिरोहा को समिति की ओर से सूचना पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अविनाश बुडानिया, कैलाश व्यास, विजयपाल जायलवाल, लोकराम कुमावत, वरिष्ठ अध्यापक सुभाषचंद्र छाछिया, सुनील सिंह गगन पारीक आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। पत्रकारिता का पुरस्कार जगदीश प्रसाद महरानियां को दिया जायेगा। वर्ष 2023 साहित्य का पुरस्कार अमेरिका प्रवासी साहित्यकार रेखा भाटिया और प्रयागराज से डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल को दिया जायेगा। सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। हरियाणा से युवा साहित्यकार विकास यादव और झुन्झुनूं जिले के शिक्षाविद् व साहित्यकार अनिल शर्मा अनमोल का नाम भी सम्मान की श्रेणी में रखा गया है। अवॉर्ड के लिए विभिन्न प्रांतो से बहुत सारे प्रतिभागियों के आवेदन आये हुए हैं, अभी चयन प्रक्रिया जारी है। सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया व उनकी टीम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button