झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

झुंझुनूं में टॉपर्स छात्राओं को किया सम्मानित

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में कक्षावार टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया गया। शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से जारी किये गये विभिन्न परीक्षा परिणामों में बी.ए. प्रथम वर्ष में छात्रा टीना शर्मा प्रथम व आयूषी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनी ने प्रथम व प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. प्रथम वर्ष में छात्रा सोनम प्रथम व मनीषा कुमारी द्वितीय रही। पी.जी. कक्षाओं के परिणाम में एम.एस.सी. मैथ्स (प्रीवियस)में छात्रा प्रियंका प्रथम व कुलवंत द्वितीय स्थान पर रही, जबकि एम.एस.सी. (फाइनल) मैथ्स में अनिता प्रथम व निशा द्वितीय रही। एम.एस.सी. जूलॉजी(फाइनल) में शिवानी शर्मा प्रथम व नेहा डारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.एम. हिन्दी (प्रीवियस)में रिद्धू ने प्रथम व वंदना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.ए. (प्रीवियस) भूगोल में छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान व मनीषा आबूसरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ अंक प्राप्त छात्राओं का इंजी. ज्योति ढूकिया ने तिलकार्चन, माल्यर्पण व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की तथा निरन्तर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button