Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : दोरासर सरपंच दिलीप मीणा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत

,

Jhunjhunu News : दोरासर सरपंच दिलीप मीणा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत

Dilip Meena felicitated after committee member nomination

दोरासर (झुंझुनूं)। दोरासर ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप मीणा को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनोनयन के बाद उनके कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में जिलेभर से पहुंचे समाज के प्रबुद्धजनों और समर्थकों ने उन्हें साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर रतन मीणा (जोधपुरा), रामकुमार सिंह मीणा (भीमसर), सुरेंद्र सिंह मीणा (भोजासर), ओमप्रकाश मीणा (हंसासरी), जगदीश मीणा (टोडी), धर्मवीर मीणा एडवोकेट (गोवला), भागीरथमल मीणा (वाहिदपुरा), दयानंद मीणा (सीगड़ा), रामचंद्र मीणा (कोलिंडा), संजय मीणा (मरोत), संदीप मीणा (चनाना), संत कुमार मीणा (हंसासर), किशोर मीणा (खतेहपुरा), रमाकांत मीणा (प्रतापपुरा) और सुरेंद्र मीणा (चनाना) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आगंतुकों का जताया आभार

दिलीप मीणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

“जनता और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दूंगा।” दिलीप मीणा

भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

दिलीप मीणा ने इस मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur