Jhunjhunu में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की तहसील प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पिछले चार महीनों में किए गए सामाजिक एवं जनहित कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाडिया ने की, जबकि संभागीय प्रभारी मनोज शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
सामाजिक अभियानों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक अभियानों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संभागीय प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए “सेल्फी परिंडे अभियान” चलाकर लोगों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
पर्यावरण और स्वच्छता पर विशेष फोकस
बैठक में पेड़-पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की गई।
इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।
सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना डालने जैसी गतिविधियों के जरिए जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश भी दिया जा रहा है।
जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही सरकारी योजनाएं
जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाडिया ने कहा कि कई जरूरतमंद लोग जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।
ट्रस्ट ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहा है। इसमें वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
तहसील प्रभारियों ने साझा किए अनुभव
बैठक में विभिन्न तहसीलों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर रजनीकांत मिश्रा, अजय तसीड़, सूर्यकांत सैनी, मुकेश सैनी, नवीन पंवार, नारायण कुमार पाण्डे और हेमन्त खेतड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





