Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार), आज का क्राइम न्यूज़ - ताज़ा आपराधिक घटनाओं की खबरें | Crime News Today in Hindi

विवाहिता को दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला

ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा

सूरजगढ़,[के के गांधी ] जाखोद गांव की एक विवाहिता पुत्री को उसके ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की जाखोद गांव की राजबाला पुत्री सावरमल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसकी शादी गुढ़ा गांव के शुशील स्वामी के साथ 2012 में हुई थी। शादी के बाद उसके पति शुशील ,सास ससुर व अन्य दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे। इन लोगो ने उसे दहेज़ के प्रताड़ित कर घर के बाहर निकाल दिया।