झुंझुनूताजा खबरराजनीति

झुंझुनू विधानसभा कोर कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की चुनाव को लेकर झुंझुनू विधानसभा कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान पार्टी से है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को सीधे फायदा पहुंचाया है, उसी का परिणाम है कि प्रत्येक मतदाता के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्पण भाव है। किसान सम्मन निधि को दुगनी करना, महिलाओं को सशक्त करना, युवाओं के भविष्य के निर्माण हेतु अनेक योजनाएं लागू करना, मजदूर दलित समाज हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करना, देश की सीमाओं को सशक्त करने सहित देश को विश्व में अग्रिम स्थान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार ने किया है। जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव विकसित भारत बनाने व राष्ट्र निर्माण का चुनाव है पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए जनता के बीच जाए। लोकसभा चुनाव संयोजक दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि कार्यकर्ता संपूर्ण ताकत के साथ अपने क्षेत्र में लगे व अपना सर्वश्रेष्ठ दें। झुंझुनू लोकसभा चुनाव चार लाख वोटो से जीतना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर को वोटो में परिवर्तित करना है। झुंझुनू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 370 वोटो की बढ़त के साथ लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलानी है। विधानसभा प्रभारी मोहनलाल चूड़ीवाल ने भी अपने विचार रखें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया जबकि धन्यवाद नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, बगड़ नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, गणेश तिवारी, अजय तिवारी, राजू मारिकसर, बुधराम सैनी, विजेंद्र खीचड़, पार्षद विजय कुमार सैनी, विजय डारा, प्रमोद खंडेलिया, अजय कड़वासरा, सतपाल भेड़ा, परमजीत कुलहरी, विष्णु बारी, सुनील बिरक, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, श्रीमती गायत्री देवी, विकास पुरोहित, योगेंद्र, प्रदीप झाझड़िया , पंकज किरोड़ीवाल, मुकेश मीणा, मनोज गोदारा, शंभू नेहरा, पंकज टेलर, महेश जीनगर, संजय मोरवाल, श्रीमती देवीका सेन, नवल स्वामी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button