Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरनीमकाथानाराजनीतिविशेषवीडियो

Video News – शेखावाटी क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा के इन नेताओं को मिला टिकट, क्या फिर से होगी बगावत ?

कांग्रेस ने पहली और भाजपा ने दूसरी लिस्ट एक ही दिन की जारी

झुंझुनू, आज कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जहां पहली लिस्ट जारी कर दी वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 33 प्रत्याशियों को कांग्रेस का सिंबल सौंपा है जिसमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा, सचिन पायलट को टोंक से और नाथद्वारा से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को टिकट मिला है। वहीं इसी सूची में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी लक्ष्मणगढ़ से नाम है। वहीं भाजपा ने कमल के फूल का सिंबल जिन 83 प्रत्याशियों को सौपा है। आज उसकी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी वही जैसे कयास लगाए जा रहे थे नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ अब चूरू की बजाय तारानगर से इस बार चुनाव लड़ेंगे। अब बात करते हैं शेखावाटी क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशियों की जो लिस्ट आई है उसमें सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीटा चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तारानगर से राजेंद्र राठौड़, चूरू से हरलाल सहारण, रतनगढ़ से अभिनेष महर्षि, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, धोद से गोवर्धन वर्मा, नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजोर, श्री माधोपुर से झाबर सिंह खर्रा प्रत्याशी होंगे।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसा कांग्रेस के प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर लगातार तंज कसते आ रहे थे और आशंका भी व्यक्त की जा रही थी कि राजेंद्र राठौड़ अपना विधानसभा क्षेत्र बदलेंगे इसी के अनुसार उनको इस बार तारानगर से प्रत्याशी बनाया गया है। वही चूरू से उनके स्थान पर हरलाल सहारण को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही रतनगढ़ की सीट पर वर्तमान विधायक अभिनेश महर्षि को ही प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की सूची वायरल होने की खबरें सामने आने के बाद जैसे इनका नाम आया था जयपुर में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियो ने पहुंचकर भाजपा कार्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया था। बावजूद इस के आज जारी की गई भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में अभिनेष महर्षि का नाम देखने को मिला है। वहीं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से झुंझुनू की सांसद रही संतोष अहलावत को प्रत्याशी घोषित किया गया। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा की पहली सूची सामने आने के बाद में बड़ी संख्या में बगावत के सुर सुनने को मिले थे वहीं आज कांग्रेस की पहली सूची आई है और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है अब देखने वाली बात है कि इन क्षेत्रो से भी कितने नेता बगावत का रुख अख्तियार करते हैं।
शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button