Hindi News / ताजा खबर / Haryana Roadways : हरियाणा का यह शहर बना इलेक्ट्रिक व वातानुकूलित बसों से लैस, मंत्री विज ने नई रोडवेज बसों की दी सौगात

Haryana Roadways : हरियाणा का यह शहर बना इलेक्ट्रिक व वातानुकूलित बसों से लैस, मंत्री विज ने नई रोडवेज बसों की दी सौगात

Haryana Roadways : हरियाणा का यह शहर बना इलेक्ट्रिक व वातानुकूलित बसों से लैस, मंत्री विज ने नई रोडवेज बसों की दी सौगात

हरियाणा रोडवेज की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है। रोडवेज बसों को जहां वातानुकूलित बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है, वहीं यात्रियों को समय पर सर्विस मिल सके, इसके लिए जीपीएस सिस्टम भी लागू किया जा रहा है।

इसी बीच में हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला शहर को नई इलेक्ट्रिक व वातानुकूलित बसों की सौगात दी है। मंत्री विज की तरफ से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही प्रदेश में अंबाला कैंट ऐसा शहर बन गया जहां पर लोकल सेवा की सभी 25 बसें पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिकल एवं वातानुकूलित हैं।

विज आज देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कैंट के निकट लोकल बस सेवा में शामिल बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल तक यहां पर लोकल बस सर्विस सेवा बंद थी। परिवहन विभाग का दायित्व मिलने के बाद एक नवंबर 2024 से यहां पर दोबारा से लोकल बस सर्विस शुरू करवाई। इसी कड़ी में आज यहां पर और 10 नई ई-बसें उपलब्ध करवाई।

अब यहां पर कुल 25 नई ई-बसें हो गई हैं। एक नवंबर 2024 से से अब तक लोकल बस सेवा से 4 करोड़ रुपए की राजस्व आय प्राप्ति हुई है और लगभग 22 लाखा यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। अम्बाला में 17 रूटों पर लोकल सेवा संचालित हो रही है। उन्होंने नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद टिकट लेकर बस में सुविधा का लाभ लिया।

गुरुग्राम व पिपली में नए बस अड्डे बनेंगे

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा कुछ नए बस अड्डों को पीपी मोड पर बनाया जा रहा है जिनमें पीपली, सोनीपत व गुरुग्राम बस अड्डा शामिल है। गुरुग्राम में बस अड्डा वहां पर बनेगा जहां पर मेट्रो स्टेशन नजदीक होगा।

विभाग द्वारा बसों की ट्रैकिंग सिस्टम पर भी काम चल रहा है। मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड के अतिरिक्त सीईओ अशोक बंसल, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur