असामयिक निधन का समाचार सुनकर ह्दय को बड़ा आघात लगा

झुंझुनू,भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू जिला मुख्य प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री व राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का असामयिक निधन का समाचार सुनकर ह्दय को बड़ा आघात लगा है,भाजपा परिवार के लिए अपूरर्णीय क्षति हैं।किरण माहेश्वरी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में बिताया है,उनके लिए समाजहित सर्वोपरि था वह हमेशा दीन दुखियों की सहायता के लिए तत्पर रहती थी। शर्मा ने यह भी कहा कि वे महिलाओं व वंचित वर्गो के अधिकारों की सशक्त आवाज ही नहीं आशा की किरण थी,वंचित वर्ग उनसे इंसाफ की उम्मीद रखता था। उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए उनको सदैव याद किया जायेगा। शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किरण माहेश्वरी का आमजन से लगाव इस कद्र था कि जनता ने उन्हें तीन बार विधायक,उदयपुर से सांसद चुना वहीं भाजपा के लिए महिला मोर्चा जिला मंत्री,दुर्गा वाहिनी संगठन प्रमुख,नगर परिषद उदयपुर की पहली सभापति,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री,प्रदेश अध्यक्ष व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाली किरण माहेश्वरी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रही।उदयपुर महिला समृद्धि नागरिक सहकारी बैंक संस्थापक प्रशिक्षण प्रभारी के साथ-साथ अयोध्या मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के साथ सक्रियता से भाग लेना उल्लेखनीय रहा।