चुरूताजा खबरराजनीति

राजलदेसर मंडल की ओर से भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस

राजलदेसर, [ सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल राजलदेसर की ओर से भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस पांडे सत्संग हॉल में बड़े धूमधाम से मनाया गया भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंदन दाधीच, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दीपाराम जाट, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू आदि की उपस्थिति में सबसे पहले पार्टी का ध्वजारोहण किया गया उसके बाद आदरणीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सभी कार्यकर्ताओं ने सुना इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा ने पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला साथ ही ना एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर है कार्यकर्ताओं को अवगत कराया इस अवसर पर हाल ही जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी की अनुशंसा पर बनाए गए प्रकोष्ठ अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिनका दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंदन दाधीच ने पार्टी में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया इस अवसर पर रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि ने संगठन के बारे में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया साथ ही अपने विधायक कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी इस अवसर पर पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button