झुंझुनूताजा खबरशिक्षा

कल शुक्रवार को होगा आठवीं बोर्ड प्रश्नपत्र वितरण

झुंझुनू, जिले में प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा आठवीं) परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्रों का वितरण 17 मार्च 2023 को किया जाएगा।अलसीसर, मंडावा, झुंझुनू, सिंघाना,बुहाना, चिड़ावा,सूरजगढ़ ब्लॉक का प्रातः नौ बजे एवं उदयपुरवाटी, नवलगढ़, पिलानी,खेतड़ी ब्लॉक के प्रश्नपत्रों का वितरण दोपहर दो बजे से किया जाएगा। डाइट प्रधानाचार्य अमीलाल मूंड ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नपत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्राप्त करेंगे। जिले के सभी ब्लॉकों का प्रश्नपत्र वितरण शुक्रवार को ही होगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से जिले के चौबीस पुलिस थानों व चौकियों में पहुंचाने हेतु वाहन व्यवस्था डाइट द्वारा की गई है। आठवीं बोर्ड परीक्षा के जिला प्रभारी श्रवण कुमार राहड़ ने बताया कि आठवीं बोर्ड परीक्षा 21 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक जिले के 309 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमें 1881 राजकीय एवं निजी विद्यालयों के 33472 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहन हेतु जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। समस्त केंद्राधीक्षकों को कक्षा 8 की परीक्षा के प्रश्न पत्र रखने हेतु थाना क्षेत्र में अलग से अलमारी रखने हेतु पाबंद किया जा चुका है। प्रधानाचार्य अम्मीलाल मूंड ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रश्नपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें क्योंकि वितरण का काम सुबह शाम दोनों पारियों में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button