चुरूताजा खबर

श्रमजीवी पत्राकार संघ की चूरू जिला कार्यकारिणी गठित

जिला मुख्यालय के सूचना केन्द्र में आज राजस्थान श्रमजीवी पत्राकार संघ की बैठक का आयोजन संयोजक जे.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुआ। संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जांदू के निर्देशानुसार इस बैठक में जिले की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से योगेन्द्र वर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष चूना गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि वे पत्राकारों की सुरक्षा व हित में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि संघ कार्यकारिणी में आज विजय चैहान व मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष, मनोज योगाचार्य महासचिव, नरपाल सिंह राठौड़ सचिव, राजेन्द्र सिंह शेखावत संगठन महामंत्री, विजय सारस्वत संगठन मंत्री तथा कुंजबिहारी बिरमीवाला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 20 सदस्ययी कार्यकारिणी ने बैठक में अहम फैसला लेते हुए पत्रकारों के हित संघर्ष का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button