चुरूताजा खबरपरेशानी

नाले अवरुद्ध होने से सड़क पर फैला गन्दा पानी

व्यापारियों ने जमकर किया नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन

सरदारशहर, स्थानीय आथुणा बाजार में पिछले काफी दिनों से नाले अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सडक़ों पर आ गया। जिसको लेकर बाजार के व्यापारियों का आक्रोश फूटा और व्यापारियों ने जमकर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद चेयरमैन सुषमा पिंचा, अधिशासी अधिकारी देवेंद्र कौशिक ने मौके पर आकर गुरूवार को बाजार के व्यापारियों को जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। गुरूवार से नगरपालिका प्रशासन पूरे लाव लश्कर के साथ बाजार में इस समस्या के समाधान को करने में जुटा हुआ है। लेकिन सारे हथकंडे फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह बाजार के व्यापारियों ने एक बार फिर नगरपालिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बाजार में जाम लगा कर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे नगरपालिका के अधिकारियों की एक बार फिर सांसें फूल गई। आनन-फानन में नगरपालिका के सारे कर्मचारियों को बाजार में पानी निकासी के लिए लगा दिए। लेकिन कर्मचारियों की मेहनत सफल होती हुई नजर नहीं आ रही है। क्योंकि बाजार के नाले बुरी तरह अवरुद्ध हो चुके हैं। अब देखना यह होगा कि नगरपालिका बाजार में पानी भराव की समस्या को किस तरह हल करता है और बाजार के व्यापारियों को राहत प्रदान करता है यह तो समय ही बताएगा। लेकिन नगरपालिका प्रशासन पूरे लाव लश्कर के साथ बाजार की पानी भरने की समस्या को दूर करने में लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button