ताजा खबरसीकर

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में नगर पालिका, नगर परिषद, स्तर पर खेल प्रतिभाआें की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य की खेलों की तर्ज पर वार्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तरीय पर 26 जनवरी 2023 से प्रस्तावित राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, सीकर को ओलम्पिक खेलों के आयोजन के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने, उपखण्ड, ब्लॉक स्तर पर कानून व्यवस्था के लिए सीओ, एसएचओ को निर्देशित करना, समस्त उपखण्ड अधिकारियों को शहरी ओलम्पिक खेलों के उपखण्ड, नगर पालिका स्तर पर आयोजन तैयारियों एवं क्रियान्वयन पर निगरानी, उपखण्ड, नगर पालिका स्तर पर शिक्षा विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, खेल विभाग व अन्य सभी स्टेक होल्डर्स का समन्वय एवं पर्यवेक्षक, रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों, छात्रों तक पहुंचाना, टीमों की सूचना तैयार करवाना, एवं तदानुसार खेल उपकरणों एवं खेल मैदानों की तैयारी की मॉनिटरिंग करना, आयोजन में जिला, ब्लॉक स्तरीय खेल फैडरेशन, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एण्ड गाईड आदि की मदद भी लिये जाने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर को जिला एवं उपखण्ड, नगर पालिका स्तर पर ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से, चिकित्सा व्यवस्था एवं एम्बूलेंस व्यवस्था करने, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक)सीकर खेलों के लिए पी.टी.आई., अध्यापकों को नगर निकाय, जिला स्तर की प्रतियोगिता आयोजन के लिए निर्देशित करना, रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों एवं छात्रों तक पहुंचाने, शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन नियमावली के अनुसार किये जाने। खेल मैदानों को चिन्हित कर नियमानुसार तैयार, मार्किंग करने प्रतियोगिता में खेल अनुसार रैफरी, एम्पायर की सूची तैयार करने टीमों का गठन कर पोर्टल पर अपलोड करना, पी.ई.ई.ओ, सीबीईओं को खेलों के आयोजन, कार्य के लिए पाबन्द करने के दायित्व निर्धरित किये है।

इसी प्रकार आयुक्त नगर परिषद एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका को नगर परिषद, नगर पालिका में वार्डों का क्लस्टर बनाकर युनिट तैयार करना, प्रत्येक नगर परिषद एवं नगर पालिका में क्लस्टरों का गठन वार्डवार करने , जिसका नियंत्रण अधिकारी, आयुक्त रहेगा। नगर निकाय एवं जिला स्तर की टीमों को पोर्टल पर अपलोड करने, पी.टी.आई की मदद से खेल मैदान का चिन्हीकरण कर तैयार करवाने, खेल उपकरण क्रय एवं वितरण करवाने, खेलों का नगर परिषद एवं जिला स्तर पर आयोजन करवाए जाने के लिए लोजिस्टिक की व्यवस्था कुर्सी, टेबिल, टेन्ट, पानी, माइक, चिकित्सा, फ्लेक्स, चूना, मैदान, साफ-सफाई के कार्य, अधिशाषी अधिकारी को नगरपालिका स्तर पर आयोजन, कार्य के लिए पाबन्द करने खेलों का प्रचार-प्रसार करने तथा जिला खेल अधिकारी सीकर को पी.टी.आई. की मदद से खेल नियमों के अनुसार खेल मैदान का चिन्हिकरण कर तैयार करवाने, खेल उपकरण क्रय एवं खेल पोशाक के वितरण में सहयोग करने के साथ ही खेलों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के दायित्व सौंपे गये है।

Related Articles

Back to top button