चुरूताजा खबर

चूरू जिले में बढ़े 7 हजार 358 मतदाता

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2024

जिले में कुल 1645857 मतदाता पंजीकृत

चूरू, अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2024 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद गुरुवार को हुए अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 45 हजार 857 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कुल 13 हजार 300 नाम मतदाता सूची में जोड़े गये तथा 5 हजार 942 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किये गये। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में 3 हजार 509 पुरूष एवं 3 हजार 849 महिला मतदाता सहित कुल 7 हजार 358 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 8 लाख 58 हजार 165 पुरुष मतदाताओं, 7 लाख 87 हजार 692 महिला मतदाताओं सहित कुल 16 लाख 45 हजार 857 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि प्रकाशित प्रारूप के अनुसार जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 129119 पुरूष व 120021 सहित कुल 249140 मतदाता, तारानगर विधानसभा क्षेत्र में 137323 पुरुष व 125017 महिला सहित कुल 262340 मतदाता, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 161033 पुरुष व 145347 महिला सहित कुल 306380 मतदाता, चूरू विधानसभा क्षेत्र में 132536 पुरुष व 124280 महिला सहित कुल 256816 मतदाता, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 145491 पुरुष व 133789 महिला सहित कुल 279280 मतदाता तथा सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 152663 पुरूष व 139238 महिला सहित कुल 291901 मतदाता पंजीकृत हैं।

Related Articles

Back to top button