ताजा खबरपरेशानीसीकर

सीकर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सूना पड़ा रोडवेज डिपो

हर पांच मिनट में जिस रोडवेज डिपो पर बस आती है वह परिसर बिल्कुल सूना दिखाई दिया। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार को बेमियादी हड़ताल में तब्दील हो गई। निगम को राजस्व का नुकसान हुआ है। केंद्रीय बस स्टैंड पर यात्री आए लेकिन उन्हें सुविधा नहीं मिली। प्रदेशव्यापी आह्वान पर रोडवेज में हड़ताल इसलिए हो रही है क्योंकि कर्मचारी रोडवेज के निजीकरण को बढ़ावे का विरोध कर रहे हैं। सरकारी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर उतरे तो बसों के चक्के थम गए। प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण रोडवेज बसों का संचालन बंद रहने से निजी बसों व रेलवे स्टेशन पर भीड़ नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button