ताजा खबरसीकर

पूरे चुनाव में अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव को बचाने में लगे रहे- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया दांता में रोड शो

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीकर से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने दांतारामगढ़ के दांता कस्बे में विशाल रोड शो किया। भाजपा के रोड शो में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने रैली पर पुष्पवर्षा कर अपना समर्थन जाहिर किया। इसके बाद ठा. मदन सिंह मार्केट में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनता के सामने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई तो वही कांग्रेस पार्टी के 10 साल के कार्यकाल में किए गए घोटाले जनता के सामने रखे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अपने बेटे की साख बचाने में ही लगे रहे लेकिन जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है जिसका परिणाम आने वाली 23 तारीख को पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मत दिलाने के लिए मेहनत करने के लिए कहा। जब केंद्रीय मंत्री की बोलने की बारी आई तो लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वे राजस्थानी भाषा में अपना उद्बोधन जनता के सामने दें। इस पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थानी भाषा में अपना उद्बोधन दिया। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव महाभारत कालीन धर्म युद्ध के समान ही हैं। एक धर्मयुद्ध महाभारत काल में पांडवों ने कौरवों के खिलाफ लड़ा जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी और धर्म और न्याय को जीत दिलाई थी वैसे ही आज भारत में भी वैसा ही धर्मयुद्ध छेड़ा हैं। एक तरफ देश का नाम विश्व में ऊंचा करने वाले मोदी हैं तो दूसरी तरफ देश में धर्म, जातिवाद को बढ़ावा देने वाले और घोटाले करने वाले लोगों की पार्टी हैं। अब जनता को फैसला करना है कि जनता धर्म और न्याय के साथ खड़ी है और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाते हुए नरेंद्र मोदी को पुनः अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। सभा को संबोधित करते हुए सुमेरपुर विधायक जोराराम ने भी लोगों से अपील की देशहित में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाते हुए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुने। कार्यक्रम के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता शिवनाथ सिंह पचार, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां, उपप्रधान बसंत कुमावत, पलसाना कृषि मंडी पूर्व अध्यक्ष प्रभुसिंह गोगावास, गजानन्द कुमावत, ठा. करणसिंह दांता, गोविंद सिंह लांबा, पवन पुजारी, राजेश चेजारा, जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, जितेंद्र सिंह कारंगा, भाजपा विधानसभा विस्तारक भैरूसिंह राव सहित कई स्थानीय नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button